करौली: कलेक्ट्रेट पर लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने निजीकरण निरस्त करने की मांग करते हुए CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा 18 अगस्त सोमवार को शाम 6 बजे करौली SDM प्रेमराज मीणा को CM के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में जांचों के निजीकरण (हब एंड स्पोक मॉडल) के निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे निरस्त करने की मांग की गई। संघ ने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त भवन व उच्च गुणवत्ता की जांच होने का दावा किया।