करौली: वाल्मीकि समाज ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए शहर में जनाक्रोश रैली निकाली, कलेक्ट्रेट पर धरना देकर DM को ज्ञापन दिया
शिकारगंज क्षेत्र में आदर्श नगर कॉलोनी करौली में जातिगत भेदभाव का मामला सामने आने सहित जितेंद्र वाल्मीकि ने अपनी निजी भूमि पर मकान निर्माण शुरू किया था। जहाँ जाटव समाज के कॉलोनी के कुछ लोगों ने पत्थरों की दीवार बनाकर रास्ता अवरूद्ध करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मकान निर्माण नहीं करने देने पर सोमवार को समाज ने शहर से कलेक्ट्रेट तक जनाक्रोश रैली निकाली।