करौली: कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न, सुरक्षा रेलिंग को क्षतिग्रस्त करने पर होगी कार्रवाई
DM नीलाभ सक्सेना ने कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि शहर में सडक पर लगी हुई सुरक्षा रेलिंगस् को तोडने व क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को अभय कमाण्ड के कैमरों के माध्यम से ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही करने के राष्ट्रीय राजमार्ग, RSRDC, PWD, नगर परिषद व पुलिस को सख्त निर्देश दिए।