करौली: किरवाडा गंभीर नदी एनीकट में मिले अज्ञात शव की बालघाट राजकीय अस्पताल में PM के बाद हुई शिनाख्त, परिजनों को किया सुपुर्द
करौली जिले के बालघाट थाना के किरवाड़ा स्थित गम्भीर नदी के एनीकट में सोमवार सुबह अज्ञात युवक का शव की शिनाख्त हो गई है।बालघाट थाना अधिकारी कमलेश मीणा ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि किरवाडा के पास गंभीर नदी पर बने एनीकट में अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला।पुलिस ने शव को बालघाट अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।