करौली: कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में DM ने 26 कार्मिकों को ऑनलाइन फाइलों का समय पर निस्तारण न करने पर दिए कारण बताओ नोटिस
करौली जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार राजकार्यों में गति आये एवं आमजन के कार्य समय पर हो, जिला कलक्टर ने सोमवार दोपहर 3:00 कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के लगभग 26 अधिकारियो एवं कर्मचारियों को फाइलों का समय पर निस्तारण नहीं करने पर 26 अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस दिए हैं।