बेरो: डीडीसी ने बेड़ो प्रखंड का निरीक्षण कर मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया
Bero, Ranchi | Aug 22, 2026 बेड़ो: डीडीसी संजय कुमार भगत ने शनिवार को बेड़ो प्रखंड का निरीक्षण कर मनरेगा एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक रोजगार सृजन, हर गांव में योजनाएं संचालित करने, एनएमएमएस से मजदूरों की हाजिरी सुनिश्चित करने और पीएम आवास में समय पर भुगतान का निर्देश दिया। आम बागवानी व वाटरशेड योजनाओं में भी तेजी लाने पर जोर दिया।