बेरो: वार्ड 51-52 हेसाग अखड़ा में रमा खलखो के समर्थन में जुटी भीड़, जीत सुनिश्चित करने के लिए हुई बैठक
Bero, Ranchi | Feb 12, 2026 रांची के वार्ड नंबर 51 एवं 52 के हेसाग अखड़ा क्षेत्र में महापौर पद की उम्मीदवार रमा खलखो की जीत सुनिश्चित करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में चुनाव की तैयारी तेज करने, घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और क्रम संख्या 5 चुनाव चिन्ह बेंच छाप पर वोट देने की अपील की गई।