बेड़ो प्रखंड में झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 41 प्रशिक्षु पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण परिभ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। प्रशिक्षुओं ने ईटा पंचायत में मनरेगा पार्क सहित आम बागवानी, सिंचाई कूप, डोभा निर्माण जैसी योजनाओं का निरीक्षण किया। प्रखंड सभागार में मनरेगा, 15वें वित्त व आवास योजना की जानकारी भी दी गई।