राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में बड़ी नियुक्ति,लादू लाल सेन निवासी पुर को संगठन में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण शिक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के महावीर सेन ने बताया कि
संगठन के जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह झाला के आदेशानुसार लादू लाल सेन निवासी पुर को संगठन में जिला उपाध्यक्ष, भीलवाड़ा के पद पर नियुक्त किया।
संगठन के उद्देश्यों मानवाधिकार संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण के कार्यों को निष्ठा से संपादित करने हेतु यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
संगठन परिवार की ओर से लादू लाल सेन को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं।