जगद्गुरु बाबा श्रीचन्द्र जी का 532वें प्राकट्य महोत्सव को लेकर हरिशेवा उदासीन आश्रम में विशेष आयोजन रविवार को
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में जगद्गुरु बाबा श्रीचंद्र जी महाराज के 532वें प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि 20 सितंबर 2026, रविवार को शाम 4:30 बजे अभिषेक का आयोजन होगा। इसके पश्चात सत्संग, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आश्रम की ओर से धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।