बाह: पिनाहट में अवैध स्कूल की शिकायत करने पर ग्रामीण को पड़ा भारी, जांच अधिकारी के सामने संचालक ने पीटा, फोड़ा सिर
पिनाहट के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के वरपुरा छूट में बिना मान्यता संचालित न्यू होली पब्लिक स्कूल की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद पटेल के सामने ही स्कूल संचालक ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। खंड शिक्षा अधिकार