हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई लूट व मारपीट, हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट व मारपीट के मामले में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिपुर कला निवासी एक युवक ने हरिद्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर ₹5000, सोने की अंगूठी व अन्य सामान लूट लिया।