हरिद्वार: चोरी की 2 स्कूटी के साथ रानीपुर मोड़ अंडर पास से 2 आरोपी वाहन चोर चढ़े नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे
नगर कोतवाली पुलिस ने रानीपुर मोड़ अंडर पास से 2 को गिरफ्तार किया है, दोनों के कब्जे से पुलिस को पिछले 2 दिन में बिल्वकेश्वर कालोनी और ज्वालापुर से चुराई गई स्कूटी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों शिवम मिश्रा और सागर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।