हरिद्वार: आर्यनगर में रिटायर्ड डिप्टी SP के घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़ कर ज्वालापुर पुलिस को सौंपा
गुरुवार को रिटायर्ड डिप्टी SP के घर में घुसकर घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची ज्वालापुर की चेतक पुलिस ने आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी है और उसका कहना है कि वो गैस सिलेंडर चुरा कर बेचना चाहता था जिससे कि वह अपनी लत पूरी कर सके। आरोपी को कोर्ट में पेश कर ज्वालापुर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।