हरिद्वार: आर्यनगर में मकान निर्माण कर रहे सरकारी कर्मचारी को धमकाने के मामले में दो पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
आर्यनगर में दिल्ली निवासी सरकारी कर्मचारी को धमकाने के आरोप में दो पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार का कहना है कि दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव धमकाने की कोशिश की और विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण को सील करने का धमकी दी।