हरिद्वार: डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रोशनाबाद कार्यालय से जारी किया संदेश, आमजन से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील
हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रोशनाबाद कार्यालय से संदेश जारी किया और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील जनता से की है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जनपद के जितने भी लोग 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और उनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ा है, तो वो वोट हेल्पलाइन या वेबसाइट के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।