हरिद्वार: हरकीपौड़ी - मनसा देवी पैदल मार्ग पर जोगिया मंडी में दुकानदारों की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने पकड़े स्ट्रीट डॉग्स
हरकीपौड़ी - मनसा देवी पैदल मार्ग पर जोगिया मंडी में स्थानीय दुकानदार और श्रद्धालू आए दिन स्ट्रीट डॉग्स का शिकार बन रहे हैं। इस मार्ग पर आवारा कुत्ते अब तक कई दुकानदारों और श्रद्धालुओं को काट चुके हैं जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों की शिकायत पर गुरुवार को यहां नगर निगम की स्ट्रीट डॉग कैचर टीम ने पहुंच कर आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया।