ओबरा: कुड़पान गांव में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने सिंदूर का सेवन किया, अस्पताल में इलाज जारी
Obra, Sonbhadra | Sep 29, 2026 म्योरपुर ब्लॉक के कुड़पान गांव में सोमवार देर शाम पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने सिंदूर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे रात करीब आठ बजे सीएचसी म्योरपुर ले गए। जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक रेखा की हालत अभी स्थिर है। बताया जा रहा है कि रेखा का पति देवचंद से किसी बात पर झगड़ा हो गया था।