समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026
आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ भीमराव अंबेडकर बालिका छात्रावास कोईरपुरवा में विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को अवगत कराया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से इस पोर्टल में सुझाव एवं शिकायत की सुविधा उपलब्ध है।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा साइबर मंगलवार के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्रावास में उपस्थित छात्राओं ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपने अपने बहुमूल्य सुझाव को रखा।
इसके अलावा डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास 11 नंबर लख बक्सर में भी विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
5 views | Buxar, Bihar | Aug 25, 2026