समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026
बक्सर जिले में आज दिनांक 25.08.2026 को विद्यार्थियों की शिकायतों / समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन जिलान्तर्गत कुल 30 (तीस) शैक्षणिक संस्थानों में किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। शैक्षणिक समस्याओं के अधीन वैसी समस्याएँ जैसे-समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होना, प्राध्यापकों/शिक्षकों का समय पर कक्षा में नहीं पहुँचना या अनुपस्थित रहना, समय पर परीक्षा का संचालन नहीं होना, परीक्षाफल का समय पर प्रकाशन नहीं होना, अनाधिकृत फीस / शुल्क की वसूली, कक्षाओं में बिजली, बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशालाओं की व्यवस्था आदि की समस्याएँ, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की समस्याओं के सम्बंध में विद्यार्थियों के द्वारा शिकायत/सुझाव पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है।
सभी 30 उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार कुल 34 ऑफलाईन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत करने एवं उसके निराकरण की कार्रवाई की जा रही है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
2 views | Buxar, Bihar | Aug 25, 2026