समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026
आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को अपर समाहर्त्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में निम्न स्थिति पायी गयी:-
अपर समाहर्त्ता बक्सर द्वारा निरीक्षण के क्रम में परिमार्जन, एल०पी०सी०, पुराने लंबित मापी वाद, भू-अतिक्रमण के लंबित वाद, अभियान बसेरा-2, बेदखली, जल जीवन हरियाली, विभागीय भूमि पंजी, दाखिल-खारिज, दाखिल-खारिज (डिफेक्ट चेक) एवं सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदन से संबंधित विषयों का निरीक्षण किया गया।
जॉच के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक भू-अतिक्रमण के वाद लंबित है, जिसका निराकरण नहीं हो पाया है। अंचल अधिकारी ब्रह्मपुर को सभी पुराने लंबित वादों में रूची लेते हुए ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया।
मापी वाद से संबंधित लंबित मामलों पर शीघ्र निष्पादन का निदेश दिया गया। परिमार्जन से संबंधित मामलें का निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अंचल अधिकारी द्वारा पारित आदेश स्पष्ट नहीं है। निदेश दिया गया कि Speaking Order पारित करेंगे ताकि आमलोगों को जानकारी हो सके।
अभियान बसेरा-2 के तहत 177 सुयोग्य परिवारों में से 156 परिवारों को पर्चा वितरण किया जा चुका है तथा 04 परिवारों को भूमि आवंटित की गयी है। शेष सुयोग्य परिवारों को भूमि आवंटन एवं पर्चा निर्गत के बिन्दु पर अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
अंचल निरीक्षण के दौरान भू-हस्तानांतरण पंजी, गृहस्थल पंजी, वासगीत पंजी, बेदखली पंजी, आर०टी०पी०एस० पंजी, भू-मापी पंजी, बंदोबस्ती पंजी, अतिक्रमणवाद पंजी, विधान मण्डल प्रश्नोतरी पंजी, सूचना का अधिकार पंजी, भूमि विवाद पंजी, आश्रित प्रमाण पत्र पंजी, अनियोजन प्रमाण पत्र पंजी, चरित्र प्रमाण पत्र पंजी, परिवारीक सूचि पंजी, प्रमाण पत्र सत्यापन पंजी अंचल कार्यालय में अद्यतन संधारित नहीं पाये जाने पर अंचल अधिकारी ब्रह्मपुर को निदेश दिया गया कि विभागीय दिशा निदेश के आलोक में पंजियों का संधारण अद्यतन करेंगे तथा अनुपालन प्रतिवेदित करेंगे।
दाखिल-खारिज (डिफेक्ट चेक) से संबंधित वादों के निष्पादन एवं अस्वीकृत से संबंधित वादों का निरीक्षणोंपरान्त अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि ऑब्जेक्शन से संबंधित अभ्युक्ति कॉलम में क्या ऑब्जेक्शन लगाया गया है, को अंकित करेंगे।
राजस्व महा-अभियान अन्तर्गत कुल प्राप्त आवेदन की संख्या 8345 में से अभी भी 1420 (17.02%) आवेदन Apply करने हेतु लंबित है एवं मात्र 33.53 प्रतिशत निष्पादित किया गया है। क्षोभ व्यक्त करते हुए अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना में स्वयं विशेष अभिरूची लेते हुए एक पक्ष के अन्दर प्रगति लाना सुनिश्चित करें।
अंचल कार्यालय में आये आगन्तुकों से उनकी समस्या के संबंध में वार्ता की गयी, जो निम्नवत है :-
योगगेन्द्र कुमार सिंह उमेदपुर, ऋषिकान्त दूबे देवकुली, राजेश कुमार श्रीवास्तव महुआर, पूनम देवी, छोटू कुमार यादव ब्रह्मपुर दाखिल-खारिज से संबंधित, विकास कुमार पाण्डेय ब्रह्मपुर नामांतरण से संबंधित एवं सहनवाज हुसैन रघुनाथपुर गृहस्थल पर्चा से संबंधित आवेदन दिया गया। जिसके आलोक में अंचल अधिकारी ब्रह्मपुर को निदेश दिया गया कि आवेदकों के समस्या का शीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #BuxarNews #topfollowers
1 views | Buxar, Bihar | Aug 25, 2026