समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026
छह दिवसीय टेराकोटा एवं भोजपुरी चित्रकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन
आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को सहायक समाहर्ता बक्सर, सुश्री फर्खंदा कुरैशी की उपस्थिति में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
समापन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही कार्यशाला के सभी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु भी उपस्थित थे।
छह दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं कलात्मक कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों एवं रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। जिसका उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया तथा सराहना की गई तथा उन्हें अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को निरंतर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा भी कार्यशाला के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं प्रशिक्षण के संबंध में अपने विचार साझा किए गए।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों में कलात्मक एवं रचनात्मक कौशल का विकास करने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं नई तकनीकों से अवगत कराना रहा। छह दिवसीय कार्यशाला के सफल आयोजन एवं समापन पर सभी प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के योगदान की सराहना की गई।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
2 views | Buxar, Bihar | Aug 25, 2026