SSR को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण की दी गई जानकारी
लखीसराय। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 168-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SSR की प्रक्रिया, इसकी महत्ता और निर्वाचन से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना जरूरी है। इसमें सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग महत्वपूर्ण है।
इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SSR से संबंधित आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। साथ ही मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र नाम हटाने तथा नाम एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Lakhisarai, Lakhisarai | Nov 21, 2026