कोरांव: एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की तैयारियां पूरी, एसीपी व विधायक ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गुरुवार शाम को कोरांव विधायक राजमणि कोल और एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के ठहरने व भोजन के इंतजामों का जायजा लिया।कोरांव में स्नातक निर्वाचन के लिए कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से छह ब्लॉक परिसर में हैं, जबकि दो नगर पंचायत कार्यालय कोरांव में है।