सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने मादक पदार्थ चिट्टा बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 11.89 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा किया बरामद।*
*आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, रिमांड अवधि पूर्ण होने पर न्यायालय के आदेशानुसार भेजा जिला कारागार।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने तथा नशे के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ चिट्टा बेचने की फिराक में खड़े एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 25.09.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक अजय कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध पड़ताल ड्यूटी पर देवीलाल चौक, ऑटो मार्केट, भिवानी में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लोहारू रोड पर चारा मंडी गेट के सामने मादक पदार्थ चिट्टा बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई और मौके से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम पुत्र जगदेव निवासी शिव कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई।*
*पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 11.89 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया गया।*
आरोपी शुभम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ पालवास निवासी अपने साथी सोनू से लेकर आया था तथा इसे बेचने की फिराक में था। पुलिस द्वारा मामले में मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शुभम के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियोग दर्ज है। आरोपी वर्तमान में मजदूरी का कार्य करता है।
पुलिस रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद आरोपी शुभम को आज पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।