अधिकारी समाधान शिविर, जनसंवाद और सीएम विंडो पोर्टल को गंभीरता से लें: डीसी साहिल गुप्ता
- डीसी साहिल गुप्ता ने की समाधान शिविर, जनसंवाद और सीएम विंडो पोर्टल की समीक्षा
भिवानी, 26 सितंबर। डीसी साहिल गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर, जन संवाद और सीएम विंडो पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि नागरिकों की समस्याओं को एक ही छत के नीचे समाधान करने के लिए ही सरकार द्वारा समाधान शिविर शुरु किए गए हैं। अधिकारी समाधान शिविरों, जनसंवाद और सीएम विंडो पोर्टल को गंभीरता से लें।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी समाधान शिविर, सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल की स्वयं समीक्षा करते हैं। ऐसे में कोई भी अधिकारी लापरवाही ना बरतें। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर गौर से कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी नियमित रूप से निगरानी हो। डीसी ने कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान जिला स्तर पर नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को समस्या का समाधान न होने के कारण बताएं ताकि उनकी संतुष्टिï हो। उन्होंने निर्देश दिए भूमि संबंधित मामलों का उन पर नियमानुसार कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर एटीआर स्पष्टï रूप से भरी जाए। अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों पर कोई कार्य ना छोडें़।
डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि अक्सर समाधान शिविरों में पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, बिजली निगम, क्रीड, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतें आती हैं, ऐेसे में इन विभागों के जिलाधिकारी स्वयं समाधान शिविरों में मौजूद रहें और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों को बार-बार समाधान शिविरों और चंडीगढ़ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के पास अपनी शिकायत लेकर ना आना पड़े। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ समस्या का समाधान करें।
बैठक में उप वन संरक्षक विपिन कुमार सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, बिजली निगम के एसई जितेंद्र ढुल, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई सुनील रंगा, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा, एलडीएम राजन मल्होत्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
***** **†********