बेटियां हर क्षेत्र में मनवा रही हैं अपनी प्रतिभा का लोहा: मीना परमार
सेवा संकल्प अभियान के तहत देवसर स्थित वीर शहीद सिपाही मानसिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
भिवानी, 26 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव देवसर स्थित वीर शहीद सिपाही मान सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बेटियां राष्ट्र का मान होती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बेटियों ने देश और प्रदेश का नाम शिखर तक पहुंचाया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत कर महिला अधिकारों को बढ़ावा दिया है। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बेटियों व महिलाओं के कल्याण पर काम कर रही है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, लखपति दीदी, आपकी बेटी हमारी बेटी, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना, मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना, कन्यादान योजना, वाहन चालक प्रशिक्षण व ड्रोन दीदी आदि कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार महिला व बेटियों के हित पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। महिला आयोग हमेशा महिलाओं और लड़कियों के साथ खड़ा है। यदि किसी छात्रा के साथ में किसी प्रकार का शोषण या अन्याय होता है तो वे महिला आयोग के पास में शिकायत करें, उनकी शिकायत पर तुरंत प्रभाव से खड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर पेंटिंग के माध्यम से छात्राओं ने विकसित भारत के अपने सपनों को रंगों से उकेरा।
इस दौरान देवसर स्कूल प्राचार्या मंजू बाला, मानहेरू स्कूल के प्राचार्य विवेक अधलखा, शिक्षा बोर्ड स्कूल चेयरमैन के ओएसडी समर वीर सिंह, एडवोकेट दीपक तंवर, प्रवक्ता प्रवेश गौतम, धर्मवीर सिंह अजय कुमार, पुजारी कंवरपाल सुदर्शन सिंह अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।