*पंचायती राज चुनाव-2026 : तृतीय चरण*
जिला डीडवाना-कुचामन में तृतीय चरण के तहत परबतसर, नावां शहर, पीलवा, मकराना, इटावा बामणिया (गच्छीपुरा ) पंचायत समिति में मतदान प्रक्रिया जारी है।
*पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आई.पी.एस.) द्वारा* परबतसर पंचायत समिति क्षेत्र के मंगलाना भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान जिला कलेक्टर भी साथ रहे, मतदान केंद्रों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण एवं मतदान केंद्र निरीक्षण से संबंधित फोटो संलग्न हैं।
*डीडवाना-कुचामन पुलिस : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए प्रतिबद्ध*