*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण*
डीडवाना-कुचामन, 3 नवम्बर।
पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण के तहत जिले की पांच पंचायत समितियां में हो रहे मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने परबतसर, मकराना एवं ईटावा बामनिया के विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुचारु मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने ईटावा बामनिया, मोडी चारना गेहड़ा कलां, बेसरोली, रानीगांव, मनाना, बुडसु सहित विभिन्न मतदान केंद्रो पर पहुँच कर संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।