पयागपुर: पयागपुर में मतदान स्थल पर लगे कैंप, छूटे नामों को जोड़ने की प्रक्रिया हुई तेज
पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची अपडेट करने का विशेष अभियान तेजी से चल रहा है। इसका मकसद उन पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना है,जिनका नाम सूची में छूट गए थे। अभियान के तहत शनिवार को पयागपुर विधानसभा के सभी बूथों पर विशेष कैंप लगे। यहां पर बड़ी संख्या में युवाओं और पात्र मतदाताओं ने बीएलओ से मिलकर नाम जुड़वाने के लिए भरे फार्म