विशेश्वरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार द्वारा लक्खाररामपुर के लोनियन पुरवा मोड के पास सोमवार दोपहर 2बजे चेकिंग अभियान में लगे थे।इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया।और तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ललित तिवारी बताया पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुवे न्यायालय रवाना कर दिया है।