विशेश्वरगंज में हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र व्यवस्थापक सर्वेश कुमार ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि तैयारी पूरी है। हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ सी सी टीवी भी लगाया गया है।