लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्री हुआ अचेत, रेल मदद की सूचना पर रेलवे टीम ने बचाई जान
सीतामढ़ी से आनंद विहार जा रही 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस में एक यात्री के अचानक अचेत होने से हड़कंप मच गया। यात्री ट्रेन के इंजन से तीसरे जनरल कोच में अकेले सफर कर रहा था। एक अन्य यात्री ने रेल मदद के जरिए इसकी सूचना रेलवे को दी। सूचना में बताया गया कि अचेत यात्री की सांसें चल रही हैं। सूचना मिलते ही रेलवे ने तत्काल चिकित्सकीय मदद की तैयारी की। रेलवे चिकित्सक डॉक्टर पुनीत राव और एंबुलेंस को पहले से बुला लिया गया। ट्रेन के पहुंचते ही मेडिकल और वाणिज्यिक टीम की मदद से यात्री को कोच से उतारा गया। प्राथमिक जांच के बाद आरपीएफ हेड कांस्टेबल राम प्यारे वर्मा के साथ यात्री को इलाज के लिए मऊ जिला अस्पताल भेजा गया।
Maunath Bhanjan, Mau | Sep 14, 2026