Public App Logo
Profile Picture

Mau live

@maulive
727Followers
0Following
मऊ में ‘जुबान फिसलने’ पर घिरे विजय प्रताप सिंह ने मांगी माफी, बोले - कल्पनाथ राय के प्रति दिल में बेहद सम्मान!

मऊ में सवर्ण एकता मंच के UGC रोलबैक, समान आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान मंच से संबोधन के समय संयोजक विजय प्रताप सिंह के एक कथित ‘स्लिप ऑफ टंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद विजय प्रताप सिंह ने मड़ैया घाट स्थित शिव मंदिर पर हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी बात स्पष्ट की।

उन्होंने कहा कि मंच से बोलते समय व्यवस्था के दबाव और भावनाओं के बीच 'शब्दों का लोप' हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मन में विकास पुरुष कल्पनाथ राय के प्रति कोई अनादर की भावना नहीं थी।

विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने युवा काल में कल्पनाथ राय के साथ काम किया और उनके चुनाव का संचालन भी किया है। उन्होंने कल्पनाथ राय को अपने जिले का ‘शिल्पकार’ बताते हुए उनके प्रति सम्मान की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उसके लिए क्षमा मांगते हैं।

देखिए पूरा वीडियो - विवाद पर विजय प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने क्या कहा?

<nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=Mau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=MauNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vijaypratapsingh nis:value=VijayPratapSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalpnathrai nis:value=KalpnathRai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=savarnektamanch nis:value=SavarnEktaManch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugcrollback nis:value=UGCRollback nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunewsupdate nis:value=MauNewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण

<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmmau nis:value=DmMau nis:enabled=true nis:link/> 

*जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।*

*समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।*

  नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। 
    आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की।   
     निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बलिया से मऊ सवर्णों के आंदोलन में पहुँचे एक साथी ने केंद्र सरकार को भोजपुरी में संदेश दिया सुने!!!
मऊ में युवक की गोली मारकर ह**त्त्या

<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> 

मऊ जिले के थाना चिरैयाकोट क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5:00 बजे सरसेना पेट्रोल पंप के पास दो युवक बाइक से सरसेना की तरफ जा रहे थे तभी बदमाशों ने सुनसान जगह रास्ते पर युवक को गोली मार दी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई आनन-फानन में पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम अवनीश पुत्र सुरेश उम्र लगभग 25 साल जिसकी मौत हो गई है। मृतक लखनुआ डीह काझा थाना रानीपुर का रहने वाला है। वही उसके साथ दोस्त गोल्डी बाइक पर पीछे बैठा था।
आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट को लेकर सरकार को क्या चेताया?
मऊ- आजादी के अमृत काल में महीनेभर से “नाली में बह रहा ‘अमृत’, सो रहा सिस्टम!”

ग्रीन स्ट्रीट इमलिया में जल निगम की पाइपलाइन फटी, लाखों लीटर पेयजल बर्बाद, शिकायतों के बाद भी अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंगी

मऊ, शहर के पॉश और सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार ग्रीन स्ट्रीट इमलिया मोहल्ले में जल निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां नाली के बीच से होकर गुजर रही पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन में करीब एक महीने से लीकेज है और स्वच्छ पानी लगातार नाली में बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग शायद किसी बड़े हादसे या जनाक्रोश का इंतजार कर रहा है। सूचना और शिकायत के बावजूद लीकेज बंद नहीं कराया गया। नतीजा यह कि रोजाना हजारों लीटर पीने वाला पानी बर्बाद होकर नाले की भेंट चढ़ रहा है।

जिस पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की जाती है, वही पानी जिम्मेदारों की आंखों के सामने नाली में बह रहा है। करीब एक महीने में लाखों लीटर स्वच्छ पेयजल बर्बाद होने के बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर कर रही है। सवाल यह भी है कि जब शहर के प्रमुख मोहल्ले में पाइपलाइन का लीकेज इतने लंबे समय तक दुरुस्त नहीं हो पा रहा है तो आम नागरिकों की पेयजल समस्याओं का क्या हाल होगा?

नाली के बीच पाइपलाइन, फिर भी स्वास्थ्य सुरक्षा रामभरोसे
मामला सिर्फ पीने के पानी की बर्बादी तक सीमित नहीं है। जिस पाइपलाइन में लीकेज है, वह नाली के बीच से होकर गुजर रही है। ऐसे में पाइप में दबाव कम होने की स्थिति में नाली का दूषित पानी पेयजल पाइपलाइन के भीतर जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि ऐसा हुआ तो घरों तक पहुंचने वाला पानी लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है।

लोगों की खाने की थाली और पीने के पानी गिलास तक पहुंचने वाले स्वच्छ जल की सुरक्षा का जिम्मा आखिर किसका है? क्या किसी बीमारी या संक्रमण के फैलने के बाद ही विभाग की नींद टूटेगी? यह सवाल अब स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है।

नगर पालिका से जल निगम तक शिकायत, फिर भी ‘सिस्टम’ मौन
स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने समस्या की जानकारी नगर पालिका, जल निगम और वार्ड के सभासद तक को दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ नहीं हुआ। शिकायतें जिम्मेदारों तक पहुंचती रहीं और पानी नाली में बहता रहा।

विडंबना यह है कि एक ओर जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी फटे पाइपलाइन से बह रहा पानी सरकारी तंत्र की लापरवाही की कहानी खुद बयां कर रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल लीकेज बंद कराने, पाइपलाइन की जांच कराने और पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
Video 6
मऊ- बड़ा गड़बड़ झाला, बिना शासनादेश भर्ती पर गिरेगी गाज! स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर महानिदेशालय की नजर

मऊ, आजमगढ़ और बलिया समेत कई जिलों में आउटसोर्स कार्मिकों की संख्या और मानदेय में मिली गड़बड़ी - बजट रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

मऊ, स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कार्मिकों की भर्ती को लेकर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के कार्यालय ने जिलों के विभागीय अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 10 सितंबर 2026 को जारी पत्र में आजमगढ़ मंडल के मऊ और बलिया समेत संबंधित जिलों में बिना शासनादेश तथा महानिदेशालय की सहमति के मनमाने ढंग से आउटसोर्स कार्मिक रखे जाने के मामलों पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। महानिदेशालय ने स्पष्ट किया है कि नियमों को दरकिनार कर की जा रही ऐसी नियुक्तियां नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आती हैं। साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई और संबंधित बजट रोकने की चेतावनी दी गई है।

 पूर्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी शासनादेश का पालन नहीं किया गया। इस वजह से वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या-32 के अंतर्गत मानक मद-58 ‘आउटसोर्स सेवाओं’ में प्रदेश के सभी जनपदों के आहरण-वितरण अधिकारियों से सूचना (शासनादेश) मांगी गई थी। लेकिन विभाग को अपूर्ण सूचना उपलब्ध कराया गया, इसलिए निदेशालय द्वारा 'गूगल शीट' पर ही उपलब्ध कराई गई सूचनाओं का हवाला दिया गया है। इन सूचनाओं के परीक्षण में कई जिलों में तैनात आउटसोर्स कार्मिकों की संख्या और  विभाग द्वारा शासनादेश का अनुपालन न करने की बात सामने आने की बात कही गई है।

कहीं जरूरत से ज्यादा कार्मिक, तो कहीं स्वीकृति पर सवाल
महानिदेशालय के पत्र के मुताबिक कुछ जनपदों में आउटसोर्स कार्मिकों की संख्या अत्यधिक परिलक्षित हो रही है। ऐसे में इन कार्मिकों को रखे जाने का औचित्य और आधार स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किए जाने की जरूरत बताई गई है कि इन कार्मिकों की नियुक्ति की स्वीकृति आखिर किस स्तर से और किस आधार पर प्राप्त हुई।

महानिदेशालय ने जिलों से उपलब्ध कराई गई सूचना को आगामी बजट आवंटन का आधार बनाने की बात कही है। यानी अब जिलों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या और उनके मानदेय का सीधा असर आगामी बजट पर पड़ सकता है।

बढ़ानी होगी संख्या तो पहले लेनी होगी मंजूरी पूर्व में कोई नियमों का पालन नहीं किया गया, इस वजह से 
पत्र में साफ निर्देश दिया गया है कि भविष्य में यदि किसी जनपद को आउटसोर्स कार्मिकों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता महसूस होती है तो बढ़ोतरी से पहले महानिदेशालय स्तर से अनुमति अथवा स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति अतिरिक्त कार्मिक रखने की स्थिति में उनके मानदेय के भुगतान के लिए बजट आवंटित नहीं किया जाएगा।

महानिदेशालय ने इसके लिए संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी को पूर्ण रूप से उत्तरदायी ठहराने की बात कही है। ऐसे में पत्र जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों में खलबली मचना तय माना जा रहा है। 

अब देखना होगा कि मऊ, आजमगढ़ और बलिया समेत समस्त जिलों में आउटसोर्स कार्मिकों की संख्या, नियुक्ति प्रक्रिया में प्रयोग शासनादेश और बजट संबंधी सूचनाओं के मिलान के बाद विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई सामने आती है?
भाजपा नेता के इस रूप को देखकर लोग हो गए दंग, उनके बयान पर 'सवर्ण एकता मंच' के 11 सितंबर के धरना में भागे-भागे पहुंचे भाजपाई!
बीजेपी सवर्णों की पार्टी है! क्या कहा दलित चिंतक एड.राजेंद्र राम ने—सुनकर उड़ जाएंगे होश!
मऊ - सवर्णों का आंदोलन UGC रोलबैक कलेक्ट्रेट परिसर की कवरेज, प्रिंट मीडिया की नजर से!
80 के दशक में पहुंचे साथियों 10 लीटर पेट्रोल लेते आना!!!
मऊ में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा घायल

<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> 
महिला से मंगलसूत्र, कान की बाली और पर्स छीनकर भागा था; दो साथी फरार

मऊ जिले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) के रूप में हुई है। वह घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
मऊ में युवाओं का गुस्सा… आखिर सरकार के किस कदम से हैं नाराज?

मऊ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर 11 सितंबर को हुए प्रदर्शन में युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। युवाओं ने कहा कि मुद्दा सिर्फ आज का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा है।

धरना स्थल पर युवाओं ने यूजीसी बिल/प्रस्ताव पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए समान आरक्षण, EWS और आरक्षण व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

आखिर युवाओं की नाराजगी की वजह क्या है?
सरकार से उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं? और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को लेकर उनकी चिंता कितनी गंभीर है?

देखिए इस खास वीडियो में युवाओं ने क्या कहा… और सुनिए उनके सवाल, उनकी नाराजगी और उनकी उम्मीदें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=युवा_आक्रोश nis:value=युवा_आक्रोश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugcrollback nis:value=UGCRollback nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समानआरक्षण nis:value=समानआरक्षण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ews nis:value=EWS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ_धरना nis:value=मऊ_धरना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=युवाओं_की_आवाज nis:value=युवाओं_की_आवाज nis:enabled=true nis:link/>
आपका साथ… हमारी सबसे बड़ी ताकत!

11 सितंबर, शुक्रवार को मऊ कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिस तरह सवर्ण समाज के भाइयों ने एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उसके लिए सवर्ण एकता मंच हृदय से सभी का आभार व्यक्त करता है।
इस अभियान को जिले के दूर-दराज गांवों तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक भाई तक आंदोलन का संदेश पहुंचाने में जिन साथियों ने दिन-रात मेहनत की, उनका योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

'सवर्ण एकता मंच' के संयोजक विजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी भाइयों, मातृशक्ति और सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका यह विश्वास, सहयोग और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह समाज ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है, यदि यह सहयोग और एकता आगे भी कायम रही तो हमारी बात मजबूती से सरकार के सामने रखी जाएगी और सरकार को हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मऊ के हर उस भाई को सलाम, जिसने समय निकाला, आवाज उठाई और एकता के इस अभियान में अपना योगदान दिया।

यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था… यह एकजुटता की मजबूत आवाज थी।

आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सवर्ण_एकता_मंच nis:value=सवर्ण_एकता_मंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आभार nis:value=आभार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धन्यवाद nis:value=धन्यवाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवर्ण_एकता nis:value=सवर्ण_एकता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=11सितंबर nis:value=11सितंबर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विजय_प्रताप_सिंह nis:value=विजय_प्रताप_सिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एकजुटता nis:value=एकजुटता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ_कलेक्ट्रेट nis:value=मऊ_कलेक्ट्रेट nis:enabled=true nis:link/>
मऊ के धरना स्थल से युवा आवाजों की हुंकार!

मऊ, 11 सितंबर कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर ‘सवर्ण एकता मंच’ के बैनर तले यूजीसी रोलबैक, समान आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन में कई युवा और अपरिचित चेहरों ने भी अपनी बात बेबाकी से रखी।

देखिए, इन युवाओं ने क्या कहा?
क्या है इनके मन की बात, किस मुद्दे को लेकर दिखा गुस्सा और सरकार से क्या चाहते हैं ये युवा—सुनिए पूरा बयान इस वीडियो में।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवर्णएकतामंच nis:value=सवर्णएकतामंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugcrollback nis:value=UGCRollback nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समानआरक्षण nis:value=समानआरक्षण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=युवा_आवाज nis:value=युवा_आवाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=MauNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धरना_प्रदर्शन nis:value=धरना_प्रदर्शन nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
<nis:link nis:type=tag nis:id=ugcrollback nis:value=UGCRollBack nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवर्णएकतामंच nis:value=सवर्णएकतामंच nis:enabled=true nis:link/>
मऊ कलेक्ट्रेट में दिखा गजब का नजारा!!!

11 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर ‘सवर्ण एकता मंच’ के बैनर तले चल रहे विरोध प्रदर्शन में उस वक्त माहौल और खास हो गया, जब डॉक्टर और अधिवक्ता समाज के लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे।
यूजीसी रोलबैक, समान आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए उन्होंने अपनी बात रखी और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का संदेश दिया।

आखिर डॉक्टर और अधिवक्ता धरना स्थल पर क्यों पहुंचे? आंदोलन को लेकर उन्होंने क्या कहा?

 सुनिए पूरी बात इस खास वीडियो में...

<nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवर्णएकतामंच nis:value=सवर्णएकतामंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugcrollback nis:value=UGCRollback nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समानआरक्षण nis:value=समानआरक्षण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=MauNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=Protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=Mau nis:enabled=true nis:link/>
मऊ में UGC रोलबैक को लेकर गूंजा विरोध का स्वर!

मऊ 11 सितंबर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर 'सवर्ण एकता मंच' के तत्वावधान में आयोजित धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे ने कार्यक्रम और आंदोलन को लेकर क्या कहा?

धरना स्थल से उन्होंने समाज और सरकार को क्या संदेश दिया?

सुनिए, ऋषिकेश पांडे ने वीडियो में क्या कहा…

 पूरा बयान सुनने के लिए वीडियो जरूर देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
मऊ कलेक्ट्रेट में बदला नजारा! अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन 

मऊ में 11 सितंबर, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल का नजारा उस वक्त खास हो गया, जब अधिवक्ता समाज के लोग कोर्ट से निकलकर सीधे धरना स्थल पहुंचे और ‘सवर्ण एकता मंच’ के कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया।

आखिर अधिवक्ता समाज के लोगों ने धरना स्थल पर क्या कहा?

कौन-कौन से मुद्दों पर रखी अपनी बात और क्यों पहुंचे धरना स्थल?

सुनिए अधिवक्ता समाज के लोगों की जुबानी—क्या कहा उन्होंने इस आंदोलन के समर्थन में... वीडियो में पूरी बात।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=Mau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवर्णएकतामंच nis:value=सवर्णएकतामंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अधिवक्ता nis:value=अधिवक्ता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धरना_प्रदर्शन nis:value=धरना_प्रदर्शन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugcrollback nis:value=UGCRollback nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समानआरक्षण nis:value=समानआरक्षण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=MauNews nis:enabled=true nis:link/>
Video 24