बलरामपुर: बलरामपुर में लूट की दो वारदातों का एसपी ने किया खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
बलरामपुर पुलिस ने दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में महिलाओं के कान से सोने की बालियां छीनी गई थीं। पहली घटना 13 अगस्त को MLK PG कॉलेज के पास हुई, दूसरी घटना 17 अगस्त को हुई, जब टीटू टॉकीज मोहल्ला पहलवारा के पास दो बाईक सवारों ने घटना को अंजाम दिया था।