बलरामपुर: मंडी समिति में कड़ी धूप में यूरिया के लिए लाइन में लगे महिलाएं और पुरुष
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मंडी समिति भगवतीगंज में यूरिया खाद के लिए कड़ी धूप में महिला एवं पुरुषों की लाइन लगी देखी गई किसानों के लिए इस समय यूरिया खाद प्राप्त करना किसी जंग जीतने जैसा हो रहा है सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद किसानों को यूरिया मिले या ना मिले यह नहीं पता है हालांकि जिला प्रशासन जिले में पर्याप्त यूरिया खाद होने का दावा कर रहा है।