बलरामपुर: बलरामपुर में खाद की किल्लत से भड़के किसानों ने नगर क्षेत्र के पहलवारा में किया जोरदार प्रदर्शन, नेशनल हाइवे किया जाम
बलरामपुर जनपद में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह 10 बजे नगर के पहलवारा क्षेत्र में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राज मार्ग 730 मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।