बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, यूरिया खाद रहा मुख्य मुद्दा
दोपहर 1:00 बजे सदर विधायक पलटू राम द्वारा गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। समस्याओं में यूरिया खाद के लिए लोग विधायक से शिकायत करते देखे गए। सदर विधायक पलटू राम ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर लोगों की समस्याओं पर अभिलंब ध्यान देने को कहा।