गायघाट: गायघाट में अनुमंडल पदाधिकारी ने बागमती नदी का लिया जायजा, सीओ व बीडीओ को किया अलर्ट
मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी अनुमंडल होकर गुजरने वाली बागमती नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर सभी विभाग अलर्ट हो गए हैं। तटबंध की सुरक्षा बागमती प्रमंडल विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इसे देखते हुए बागमती प्रमंडल व आपदा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने रविवार को गायघाट में निरिक्षण किया।