गायघाट: गायघाट थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार, दो मामलों का हुआ निष्पादन
गायघाट थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रभारी अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में भूमी विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई की गई। थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि जनता दरबार में एक मामला प्राप्त हुआ है। वहीं पूर्व के दो मामले का निष्पादन किया गया है, जबकि सात मामला लम्बित है जिसे अगले जनता दरबार में सुनवाई होगा।