गायघाट: रामनगर चौक के समीप NH-527 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर चौक के समीप एनएच 527 पर सड़क दुघर्टना में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम करीब साढे सात बजे की बताई गई है। मृतक का पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के शरफुद्दीन गांव के निवासी भाग नारायण पासवान का 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है।