गायघाट: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति की हुई वार्षिक आम सभा, सौंपी गईं कई जिम्मेदारियां
गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को ज्ञानदीप जीविका महिला स्वालंबी सहकारी समिती की वार्षिक आम सभा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा कुमारी व बीडीओ डॉ संजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीपीएम ने बताया कि जीविका से जुड़ी बहने कैसे लखपति बनेंगे इस पर सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।