गायघाट: गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का हुआ अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर युवती के परिजनो ने थाने में लिखित शिकायत किया है। बताया की बीते सोमवार को दोपहर में युवती बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। कई जगहों पर लगातार उसे खोजबीन किया जा रहा है।