गायघाट: गायघाट में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया धरना प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय पर शुक्रवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी सेविका संघ के अध्यक्ष सबीला खातुन ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ हमेशा आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जाता है। बताया की विभाग के द्वारा कई वर्ष पूर्व दी गई मोबाइल फोन खराब हो चुका है।