अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
-
6 प्रकरण पंजीबद्ध, 91 पाव देशी शराब, 3 बीयर, 50 लीटर कच्ची शराब एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं उपभोग के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री नरेश प्रताप सिंह के निर्देशन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मधुसूदन दीवान के नेतृत्व में शनिवार को आबकारी वृत्त जतारा क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम सिकंदरा, अर्चरा, मोहनगढ़, गोपालपुरा, गौर, पटनापुर एवं मस्तापुर में दबिश देकर अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अजुद्धि केवट, अंकुश यादव एवं रामलाल कुशवाहा के कब्जे से देशी-विदेशी मदिरा, महुआ से निर्मित कच्ची शराब तथा महुआ लाहन बरामद किया गया।
कार्रवाई में कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इनमें 91 पाव देशी मदिरा, 3 बीयर, 50 लीटर कच्ची शराब एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी जतारा श्री तलत फैज़ी, आबकारी वृत्त प्रभारी टीकमगढ़ श्री विजय कुमार, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री वीरेंद्र, आरक्षक श्री सतीश एवं सैनिक श्री पी.एन. अहिरवार सहित आबकारी अमला शामिल रहा।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh