जिले की 2 लाख 5 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में कुल 302862700 रूपये राशि हुई अंतरित
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आगर मालवा से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1,835 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया।
इस दौरान टीकमगढ़ जिले की 2 लाख 5 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के रूप में कुल 302862700 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आगर मालवा में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 40वीं किस्त की राशि मिलने पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
#LadliBahnaMP
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh