कौशांबी। जिले के करारी थाने की कमान संभालते ही थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने अपराध नियंत्रण को लेकर पहल शुरू कर दी है। बैंसकांटी गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और चोरी, राहजनी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की शपथ दिलाई। थानाध्यक्ष ने लोगों से गलत रास्ता छोड़कर मेहनत और ईमानदारी से जीवन जीने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, जबकि अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। करारी पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
#KaushambiNews #KarariPolice #KaushambiPolice #BreakingNews #uppolicebharti #viralvideo #BreakingNews #AIVideo #Manjhanpur
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 30, 2026