पूर्व विधायक दयाराम पासी के निधन से शोक की लहर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग
भरवारी, कौशांबी। चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दयाराम पासी का आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी के पूज्य ससुर थे दयाराम पासी।
शनिवार सुबह से ही चक चमरूपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की लंबी कतार लगी रही।
लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दयाराम पासी सरल स्वभाव और नेक दिल इंसान के रूप में जाने जाते थे।
उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है।
वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
उनके आकस्मिक निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
टैग: #DayaramPasi #KavithaPasi #पूर्वविधायक #चायलविधानसभा #भरवारी चकचमरूपुर कौशांबी KaushambiNews श्रद्धांजलि शोककीलहर TodayIndiaPlus