177 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा का गवाह बना कनैली मेला, दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब
कनैली, कौशांबी। ऐतिहासिक कनैली मेले में शुक्रवार को दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी।
मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद लिया।
रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया।
रावण वध का दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह पटेल स्वयं जगह-जगह पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए।
कमेटी के वालंटियर भी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे।
स्वर्गीय माधव सिंह द्वारा शुरू की गई 177 वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
पिछले 23 वर्षों से मेला कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह पटेल इस ऐतिहासिक विरासत को संजोने में जुटे हैं।
मेले में 21 और 22 नवंबर को जादूगर एस. कुमार विश्वकर्मा का व�