पांच साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, सड़क बनी तालाब
कौशांबी। नेवादा विकासखंड के खानपुर पठान पुरवा गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं।
गांव की करीब 70 से 80 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी भरा होने से रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन नाली निर्माण नहीं कराया गया।
जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने नियमित सफाई और नाली निर्माण कराने की मांग की है।
वहीं, खंड विकास अधिकारी ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
@dmkaushambi @chandan_rai_official @cmyogi_fanpage @cmyogi_fanpage @cmoffice_up @brajeshpathakup @official_kpmaurya #DMKaushambi #KaushambiBreakingNews #brajeshpathak #cmyogi